फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी अंडर ऑफिसर प्रियंका का गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयन

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस शिविर के प्री कैंप के लिए हुआ चयन प्रिंयका सूद। (स्त्रोत बटालियन) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। 73 यूपी बटालियन एनसीसी की अंडर ऑफिसर प्रियंका सूद का चयन राष्ट्रीय स्तर के गणतंत्र दिवस शिविर के प्री कैंप के लिए हुआ है। यह चयन हजारों कैडेट्स के बीच कठिन प्रक्रिया से हुआ। कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने प्रियंका को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद किसी कैडेट और 2007 के बाद किसी बालिका का इस कैंप के लिए चयन गौरव का विषय है। यह नारी शक्ति का सशक्त प्रमाण है। देवेंद्र कुमार ने विश्वास जताया कि प्रियंका राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी। नगर पालिका के कर विभाग में कार्यरत धनेंद्र कुमार की बेटी प्रियंका सूद का लक्ष्य भारतीय सेना में सेवा देना है। उनकी इस सफलता और प्रशिक्षण में सूबेदार मेजर कुलविंदर सिंह व हवलदार मोनू देशवाल की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें