फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी चयन प्रक्रिया आयोजित

विज्ञापन
सरधना। जनता आदर्श इंटर कॉलेज कपसाड़ में शुक्रवार को एनसीसी के लिए जूनियर डिवीजन में छात्र-छात्र
विज्ञापन
सरधना। जनता आदर्श इंटर कॉलेज कपसाड़ में शुक्रवार को एनसीसी सत्र के लिए जूनियर डिवीजन में छात्र-छात्राओं के चयन की प्रक्रिया आयोजित की गई। कार्यक्रम में 70 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सौरभ डिमरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय परिसर में बनाए गए नए एनसीसी कार्यालय का उद्घाटन कर्नल सौरभ डिमरी ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. मंजू देवी ने अतिथियों का स्वागत किया। चयन प्रक्रिया के दौरान सूबेदार मेजर संजय कुमार, सूबेदार अमित कुमार शर्मा, हवलदार विकास यादव और जीसीआई पूजा तोमर मौजूद रहीं। एनसीसी प्रभारी मुनीराम सिंह (सीनियर डिवीजन) और यशपाल सिंह (जूनियर डिवीजन) ने संचालन में सहयोग किया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स आर्यन सोम, आदित्य सोम, प्राची सोम और खुशी सोम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें