मेरठ। सीएबी इंटर कॉलेज मेरठ के एनसीसी ऑफिसर विजयपाल सांवरिया को हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड-2024 में विशिष्ट योगदान के लिए फाउंडेशन की निदेशक हेमलता ने प्रदान किया। हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन संपूर्ण विश्व में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। शनिवार को विद्यालय में प्रधानाचार्य नरेंद्र यादव ने विजयपाल को बधाई देते हुए कहा कि भाषा ही किसी राष्ट्र की सामाजिक और सांस्कृतिक धरोहर होती है। इस अवसर पर संजीव कुमार, नरेंद्र शर्मा, विक्रांत शर्मा, सुधीर सिंह, आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद