फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी कैडेट्स ने ली राष्ट्रगीत के सम्मान की शपथ

विज्ञापन
सरधना। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुआ में एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं
विज्ञापन
सरधना। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुआ के प्रांगण में बुधवार को 22 यूपी गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर इसका सम्मान करने की शपथ ली। कार्यक्रम बटालियन की कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर के निर्देशन और कॉलेज की एनसीसी अधिकारी कैप्टन सविता चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कैप्टन सविता चौधरी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी की वर्दी और प्रशिक्षण उन्हें देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रेरित करता है। एनसीसी कैडेट्स को समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती ने कहा कि हमें भारतवासी होने पर गर्व होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें