सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल सरधना-बरनावा रोड में एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स
सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल सरधना-बरनावा रोड में एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण किया। कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। उप प्रधानाचार्य मोहम्मद अरशद खान, मानसी चौधरी, सियानंद, आदिल, प्रशासन समन्वयक दीपक और लेखा प्रमुख कपिल मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।