ए एस इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटिक्स कक्षा में साफ सफाई करते हुए । (स्रोत संस्थान) मवाना
मवाना। 73 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में एएस इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में पड़े कागज के टुकड़े, प्लास्टिक रैपर्स और अन्य कबाड़ को साफ किया और पौधों की क्यारियों की निड़ाई-गुड़ाई कर उन्हें सुंदर बनाया। कैडेट्स ने खुद स्वच्छता बनाए रखने और अन्य विद्यार्थियों को भी गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने छात्र-छात्राओं को इसे अपने दैनिक जीवन में भी सफाई पर ध्यान देने की सलाह दी। अभियान के संचालन में एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट बलराज सिंह, सूबेदार चंचल, हवलदार मोहित कुमार, कैडेट सुमित कुमार और पारस कुमार का योगदान रहा।