फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज परिसर में लगाए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 22 यूपी गर्ल्स बटालियन की एनसीसी इकाई ने बृहस्पतिवार को दुर्गाबाड़ी एबी गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधे लगाए।
विज्ञापन

कर्नल होपेंद्र ठाकुर के निर्देशन, रचना रानी के संरक्षण और एनसीसी ऑफिसर नीलम चौधरी के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। एनसीसी कैडेट्स ने आम, नीम, शीशम सहित विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। उन्होंने पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया। एनसीसी ऑफिसर नीलम चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान पूनम रानी, पारुल धामा, दुर्गावती, उमा, सानिया, अंजलि, रेनू, सीमा वर्मा, लता, माला रानी, प्रीति आदि उपस्थिति रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें