फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान किया

विज्ञापन
माछरा डिग्री कालेज के एनसीसी कैडेटस रक्तदान करते हुए। स्त्रोत: संवाद
विज्ञापन
माछरा। चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी काॅलेज की एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान किया। 71 यूपी बटालियन एनसीसी के सीओ नीरज चौधरी के दिशा निर्देश और कॉलेज समिति के सचिव डाॅ. अमित त्यागी के मार्गदर्शन में डीएन काॅलेज, एनएएस काॅलेज, माछरा काॅलेज के कैडेट्स ने रक्तदान किया। शिविर का आयोजन लेफ्टिनेंट प्रोफेसर संजय यादव द्वारा लिटिल स्टार चैरिटेबल ब्लॅड बैंक शास्त्रीनगर में किया गया। सभी कैडेट्स को रिफ्रेशमेंट और सर्टिफिकेट और वाटर बॉटल के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैडेट्स गुरुदीप, वंश गोयल, अभिषेक, शिवम, काजल, सूबेदार मेजर राजेश कुमार, नायब सूबेदार पदम सुब्बा, हवलदार गुरुविन्दर सिंह का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें