फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी कैडेट्स ने चलाया पौधरोपण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। 73 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में शनिवार को कृषक इंटर कॉलेज में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। कर्नल शैली मल्होत्रा के निर्देशन व प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल मल्होत्रा ने की। संचालन सूबेदार चंचल सिंह ने किया। कमान अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी ने संयुक्त रूप से सहजन का पौधा रोपकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। एएनओ, पीआई स्टाफ और एनसीसी कैडेट्स ने परिसर में सहजन, नीम, पीपल, बरगद, सागौन और सिंदूर आदि प्रजातियों के सैकड़ों पौधे रोपे। कर्नल शैली मल्होत्रा ने पर्यावरण संरक्षण को अनिवार्य बताते हुए सभी को निरंतर पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल ने कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। लेफ्टिनेंट चंद्रप्रताप सिंह ने कैडेट्स को रोपे गए पौधों का एक वर्ष तक संरक्षण करने की शपथ दिलाई। लेफ्टिनेंट मोहित शर्मा व द्वितीय अधिकारी शिवम त्यागी का सहयोग रहा। इस मौके पर नायब सूबेदार अजय कुमार, हवलदार रेवताराम, हवलदार सत्यप्रकाश व कैडेट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें