फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नव्या के दमदार प्रदर्शन से पंचवटी एकेडमी विजयी

Mon, 08 Jun 2026 06:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
पंचवटी की जीत के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
आईआईएमटी की टीम को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित सिसौली गांव में फ्रेंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को पंचवटी क्रिकेट एकेडमी व आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम विजयी रही। आईआईएमटी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.4 ओवर में मात्र 74 रनों पर सिमट गई। सबसे ज्यादा 13 रन आदित्य ने बनाए। पंचवटी की गेंदबाज नव्या ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में चार रन देकर चार विकेट लिए। आर्यन आर्या ने सात ओवर में चार मेडन सात रन देकर तीन विकेट लिए। लविश सैनी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी एकेडमी की टीम ने 12 एक ओवर में 7 विकेट खोकर 77 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और 3 विकेट से मैच जीता। नव्या ने नॉट आउट 29 रन व तुषार पाल ने 19 रन बनाए आई आई एमटी के गेंदबाज सूर्यांश ने तीन शिवेश यादव ने दो विकेट लिए। मैच का मैन ऑफ द मैच रही नव्या को पंचवटी कोच उमेश वर्मा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें