मंदिर महादेव में 11 दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित मंदिर महादेव में रविवार को 32 वां मां दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ कलश स्थापना एवं मूर्ति पूजन के साथ हुआ। मंदिर महादेव समिति के अध्यक्ष नीरज मित्तल मुख्य यजमान रहे। पुजारी पंडित संजय त्रिपाठी ने विधि-विधान से पूजन कराया। शाम को माता की चौकी में ओम जागरण पार्टी के दीपक ठाकुर ने भजनों से मां भगवती का गुणगान किया। इस दौरान कृष्ण कुमार गुप्ता, मदन गुप्ता, जॉनी मित्तल, राजेश खन्ना, रिंकू गोयल, मनोज मित्तल, पार्षद बबीता खन्ना रहीं। संवाद