फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धूमधाम से मनाया नवरात्र महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव कैली के सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में नवरात्रों के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे बच्चों ने माता और भगवान राम का रूप धारण कर धार्मिक परंपराओं को जीवंत किया। कार्यक्रम में नृत्य, भजन और वेशभूषा प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने नवरात्रों की महत्ता तथा शक्ति, श्रद्धा और भक्ति का संदेश दिया। प्रधानाचार्य अर्चना त्यागी ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों को हमारी संस्कृति और धर्म की गहरी समझ प्रदान करते हैं। पूरे विद्यालय में उल्लास और उत्सव का माहौल छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें