मेरठ। खत्री युवा शक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शान्तनु अरोड़ा ने संगठन का विस्तार करते हुए मेरठ के पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। एक भव्य सम्मान समारोह के दौरान मेरठ के वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन अरोड़ा को संघ का प्रदेश प्रमुख नियुक्त किया गया। इसके साथ ही, समाज सेवा में सक्रिय कपिश अरोड़ा को पश्चिम उत्तर प्रदेश का महामंत्री मनोनीत किया गया है। संगठन ने युवाओं पर भरोसा जताते हुए भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष रोहित आनंद को मेरठ महानगर अध्यक्ष की कमान सौंपी है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल ग्रोवर, सनी चड्ढा, वेदांत अरोड़ा और उत्कर्ष मल्होत्रा समेत मेरठ महानगर के कई सदस्य मौजूद रहे।