फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नवदुर्गा डांडिया उत्सव 9 अक्तूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिग्नेचर डांस एकेडमी ने नवदुर्गा डांडिया उत्सव के आयोजन को लेकर होटल सागर में प्रेसवार्ता की। यह भव्य डांडिया उत्सव 9 अक्तूबर को अरोमा गार्डन में होगा। इसमें डांडिया नाइट शाम आठ से रात 11 बजे तक चलेगी। आयोजक यश रस्तोगी और शिवम ने बताया कि आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां चल रही हैं। सोनिका अग्रवाल के अनुसार, मेरठ में पहली बार इतने बड़े स्तर पर डांडिया नाइट आयोजित हो रही है। इशिता अग्रवाल ने बताया कि डीजे के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी। इसमें प्रतिभागियों के लिए मनोरंजन और डांस से जुड़े कई कार्यक्रम रखे गए हैं। मेरठ के स्थानीय सिंगर और रैपर्स भी प्रस्तुति देंगे। आयोजकों का लक्ष्य नवरात्र पर शहरवासियों को डांडिया, गरबा और मनोरंजन का विशेष मंच देना है। प्रेसवार्ता में गुंजन और मंजू गोयल भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें