सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर नौचंदी ट्रेन को हरि झंडी दिखाते नगर विधायक भाजपा के पदाधिकारी
सहारनपुर। सहारनपुर से प्रयागराज के बीच दौड़ने वाली नौचंदी एक्सप्रेस रविवार को 23 बोगियों के साथ संचालन शुरू हो गया। नई समय सारिणी के अनुसार शाम 5:45 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
रविवार को रेलवे स्टेशन पर मेयर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर ने सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना हुई। अभी तक ट्रेन सहारनपुर से पांच कोच के साथ ही चलती थी और उसका समय भी शाम 5:25 बजे का था। अब नई समय सारिणी के अनुसार ट्रेन का संचालन शुरू होने से लखनऊ, प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
इस मौके पर क्षेत्रीय अधिकारी जगपाल सिंह, स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी, सीएमआई प्रदीप गिल्होत्रा, जीआरपी थाना प्रभारी संजीव कुमार, आरपीएफ थाना प्रभारी मोहित त्यागी, सीटीआई हरिओम मीणा और क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे।