आठ घंटे की देरी से आई नौचंदी एक्सप्रेस
मेरठ। कोहरे की वजह से ट्रेनें सात से आठ घंटे की देरी से चल रही हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि सोमवार को ट्रेन संख्या 14511 नौचंदी एक्सप्रेस सिटी स्टेशन पर करीब साढ़े सात घंटे की देरी से आई। ट्रेन संख्या 14682 जालंधर एक्सप्रेस दो घंटे और ट्रेन संख्या 12688 चेन्नई एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे की देरी से आई। उन्होंने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट चल रही है। ब्यूरो