फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

विज्ञापन
डीएम प​ब्लिक स्कूल अटौला मे राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर छात्र छात्राएं। स्त्रोेत:- स्कूल
विज्ञापन
माछरा। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। स्कूल के चेयरमैन जितेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी व डायरेक्टर आशा चौधरी ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। कृष पूनिया व सिद्धि सिंघल ने मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों के बारे में सभी को विस्तार से बताया। चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने मेजर ध्यानचंद के संघर्षपूर्ण जीवन के बारे में बताया तथा खेल के महत्व को समझाया। छात्रों ने मेजर ध्यानचंद के खेल से जुड़े कौशल को प्रकाशित किया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक डीएन गौड, मयंक त्यागी, सुनील नागर तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें