फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रह्लाद मोदी बोले घर-घर तक पहुंचाएं जन कल्याणकारी योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रह्लाद मोदी बोले घर-घर तक पहुंचाएं जन कल्याणकारी योजनाएं
विज्ञापन

मेरठ। घर-घर तक प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके इसके लिये सभी को आगे आना होगा। ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में कही। हाल ही में प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार-प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रह्लाद मोदी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता में स्वच्छता अभियान, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और मुद्रालोन आदि योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। जिससे हर जरूरतमंद व्यक्ति को इन सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इसके लिए कार्यकर्ता भी विशेष सहयोग करेंगे। इन योजनाओं के लिए कैंप लगाकर भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकारी अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि गांव में भी प्रधानों से सहयोग लेकर पात्र लोगों की सूची तैयार करे। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठक जयघोष महाराज, प्रदेश अध्यक्ष शैलेष कुमार शैलू मौजूद रहे। वहीं, प्रदेश संयोजक अरविंद शर्मा, प्रदेश प्रमुख आईटी प्रीति पांडे, क्षेत्रीय संयोजक पश्चिमी, जिला अध्यक्ष अमन फौजी योगेश गुप्ता, संदीप मलिक आदि कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें