कृषक इंटर कालेज में प्रतियोगितामें स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं सम्मानित हुई। (स्त्रोत काले
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय गणित दिवस महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के रूप में मनाया गया। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को रामानुजन के जीवन, संघर्ष एवं गणित के प्रति उनके समर्पण से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से यह संदेश मिलता है कि प्रतिभा, परिश्रम और आत्मविश्वास से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। गणित शिक्षक एवं लेखक डाॅ. सुशील कुमार ने गणित पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें प्रथम स्थान तनु प्रिया, द्वितीय स्थान वैष्णवी और तृतीय स्थान विधि राणा एवं महक को प्राप्त हुआ। विजेताओं को प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर संजीव, मोहित शर्मा, शिवम त्यागी, डाॅ. केशव आदि मौजूद रहे।