राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती के लिए ट्रॉयल 20 को
मेरठ। कर्नाटक में 19 मार्च से अखिल भारतीय सबजूनियर व जूनियर बालिका राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सीसीएसयू कुश्ती हॉल में 20 फरवरी को सुबह 9 बजे बालिका वर्ग फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन टीमों के चयन के लिए ट्रॉयल होगा। जिला कुश्ती संघ सचिव जबर सिंह सोम ने बताया कि ट्रॉयल में प्रतिभाग करने के लिए कुश्ती खिलाड़ियों को आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। संवाद