कोरिया में होने वाली एशियन भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में रेफरी बने नरेंद्र शर्मा ।
- फोटो : LAWARD
एशियन भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रेफरी बनेगें नरेंद्र शर्मा
दौराला। उत्तरी कोरिया में 19 से 28 अक्तूबर तक होने वाली एशियन भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रेफरी के लिए नरेंद्र शर्मा का चयन किया गया है।
मूलरूप से दशरथपुर के रहने वाले नरेंद्र शर्मा वर्तमान में पल्लवपुरम में परिवार के साथ रहते है। वह दशरथपुर में स्कूल संचालक हैं। बताया कि 19 से 28 अक्तूबर तक उत्तरी कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में होने वाली एशियन भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रेफरी के लिए चयन किया गया है। उनके चयन होने पर भारतीय भारोत्तलन संघ के सचिव सहदेव यादव व अध्यक्ष बीपी वैश्य ने बधाई दी है।