मेरठ। राजू की कुईया स्थित अति प्राचीन एवं सिद्धपीठ नरसिंह भगवान मंदिर में नरसिंह भगवान का चतुर्दशी महोत्सव मनाया गया। पूजन के साथ प्रभु नरसिंह भगवान की भव्य महाआरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्यलाभ अर्जित किया। महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कराया गया। मंदिर परिसर में 21 पंक्तियों में भक्तों को बैठाकर भंडारा कराया गया। महोत्सव में मंदिर के समस्त पदाधिकारियों के साथ नरेश चौबे, मयंक अग्रवाल, हर्ष शर्मा, संजीव गोयल, विशाल वर्गये, निशु शर्मा, अनुराग मिश्रा, मनन, संजय रस्तोगी रहे। ब्यूरो