फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नंगलामल शुगर मिल कल होगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। नंगलामल शुगर मिल ने पेराई सत्र 2025-26 का अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। सोमवार को पेराई सत्र समाप्त कर शुगर मिल बंद कर दी जाएगी। मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि नंगलामल चीनी मिल का पेराई सत्र समापन की ओर है। मिल ने 3 अप्रैल तक कुल 84.87 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। किसानों से 25 मार्च तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किया जा चुका है। पेराई योग्य गन्ने के अभाव में चीनी मिल अपनी पूर्ण क्षमता पर कार्य नहीं कर पा रही है। प्रतिदिन नो केन की स्थिति से चीनी मिल जूझ रही है। मिल को बार-बार बंद करना पड़ रहा है। मिल द्वारा व सभी बाह्य क्रय केंद्रों पर प्रतिबंधित मुक्त गन्ना खरीद की जा रही हैं ताकि जिस कृषक के पास भी चीनी मिल को आपूर्ति योग्य गन्ना अवशेष है वह समय से चीनी मिल में आपूर्ति कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें