माछरा/मुंडाली। नंगलामल शुगर कॉम्पलेक्स के विभागाध्यक्ष (गन्ना) अभिषेक कुमार ने बताया कि मिल द्वारा किसानों का 4 से 10 दिसंबर तक का गन्ना मूल्य भुगतान 14.89 करोड़ रुपये उनके खातों में भेज दिया गया है। चीनी मिल 17 दिसंबर तक कुल 26.54 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। वर्तमान पेराई सत्र में मिल द्वारा 10 दिसंबर तक कुल 89.12 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है।