फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगला शेखू प्रकरण : अफसरों के आश्वासन पर धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगला शेखू प्रकरण : अफसरों के आश्वासन पर धरना समाप्त
विज्ञापन

मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के नंगला शेखू गांव में दो समुदाय के लोगों में संघर्ष के बाद से कमिश्नरी पर चल रहा धरना रविवार को समाप्त हो गया। इस संघर्ष में चाकू लगने से दो युवकों के घायल होने के विरोध में ग्रामीण चार दिन से धरना दे रहे थे। एडीएम सिटी दिवाकर सिंह और सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने सही जांच कराने, जल्द ही विवेचक को हटाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रविवार को भी ग्रामीण बारिश में ही धरने पर बैठे थे। दोपहर में एडीएम सिटी दिवाकर सिंह और सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया धरनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने नेतृत्व कर रहे समाजसेवी सचिन सिरोही, ग्राम प्रधान मोनू और अन्य ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नंगला शेखू गांव में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता कुलदीप सैनी और उनके भतीजे पवन सैनी पर गांव के ही सपा कार्यकर्ता हैविन खान ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया था। इसके बाद से ही यह धरना दिया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने आरोपी हैविन खान और शौकत अली को जेल भेज दिया है। समाजसेवी सचिन सिरोही ने बताया कि सीओ अरविंद चौरसिया ने विवेचक हटाने के साथ ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मामले में आईजी को भी फोन पर अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

पहले हल्की धाराओं में किया था मुकदमा
- पुलिस ने पहले मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। दोनो आरोपियों की जमानत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने विरोध किया तो पुलिस ने शांति भंग में दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 307 की धारा भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें