फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नंगलाताशी चौकी प्रभारी और एक दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



मेरठ। नंगलाताशी चौकी प्रभारी नीरज भाटी और लिसाड़ी गेट थाने पर तैनात दरोगा गुरुप्रसाद गुप्ता को डीआईजी के निर्देश पर एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने सोमवार को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने दोनों की विभागीय जांच भी शुरू करा दी है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि एक पीड़ित ने चौकी प्रभारी की एक ऑडियो देकर शिकायत की थी। ऑडियो में चौकी प्रभारी नंगलाताशी के एक झगड़े के मामले में जमानत निरस्त कराने और महिला का नाम मुकदमे में बढ़ाने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर रहा था। इसी तरह दरोगा गुरुप्रसाद के खिलाफ भी एक व्यक्ति ने रुपये मांगने की शिकायत की थी। उन्होंने दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएससी को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें