फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायरा के पांच पंप पर छापा, मिलावट और घटतौली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नायरा के पांच पंप पर छापा, मिलावट और घटतौली पकड़ी
विज्ञापन

मेरठ। नायरा कंपनी के पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार शाम एसटीएफ मेरठ ने बड़ी कार्रवाई कर दी। 5 पेट्रोल पंप पर मिलावट और घटतौली पकड़ी है। तीन पंप के मालिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रहीं। एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि पंप की मशीन में लगे मदर बोर्ड को होल्ड कर ऑटोमैटिक मशीन में चिप लगाकर सिस्टम को हैक किया जा रहा था। इसके बाद मिलावट और घटतौली की जा रही थी।
पिछले कुछ समय से नायरा कंपनी के पंपों पर मिलावट और घटतौली की शिकायतें पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के पास आ रही थीं। बृहस्पतिवार शाम एसटीएफ की टीम ने शहर और देहात के 12 पेट्रोल पंप पर एक साथ छापा मारा। संदेह होने पर परतापुर एनएच-58 हाईवे, माधवपुरम, सैनी इंचौली, मवाना और हसनपुर भटीपुरा में बने पेट्रोल पंप पर एसटीएफ ने जिला आपूर्ति की टीम को बुलाकर जांच कराई। एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि इन पांच पंपों पर मिलावट और घटतौली मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम के मुताबिक पंप की मशीन के मदर बोर्ड को होल्ड किया गया था और ऑटोमैटिक सिस्टम में चिप लगी थी। मशीन के सिस्टम को हैक करने के बाद ही मिलावट और घटतौली का काम किया जाता था। जांच के बाद संबंधित थाना पुलिस को पंप पर बुलाया गया है। परतापुर वाले पंप मालिक अश्रेय, माधवपुरम के अवनीश और सैनी पंप के मालिक राकेश गुप्ता को हिरासत में लिया गया है। मवाना और हसनपुर भटीपुरा वाले पंप मालिक फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस लगी है। एएसपी एसटीएफ ने बताया कि जिला आपूर्ति अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। डीएम की अनुमति के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें