मेरठ। शक्तिधाम मंदिर लालकुर्ती से नवरात्र की पूर्व संध्या पर नगर संकीर्तन निकाला गया। लालकुर्ती स्थित शक्तिधाम मंदिर से संत नीरजमणि ऋषि के सानिध्य में माता रानी की झांकी के साथ शुरू हुआ संकीर्तन बेगमपुल से होते हुए शक्तिधाम मंदिर पर वापस आकर संपन्न हुआ। संत नीरज मणि ने बताया कि 19 से 25 मार्च तक रोजाना शक्तिधाम मंदिर में नवरात्र महोत्सव होगा। संत नीरज मणि ऋषि रात आठ बजे से 10 बजे तक सत्संग होगा। इसके बाद 26 मार्च को दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक भंडारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा। ब्यूरो