फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने हटवाया अतिक्रण, व्यापारी परेशान

विज्ञापन
कस्बे में जेसीबी से नगर पंचायत कर्मचारी अतिक्रमण हटाते हुए। - फोटो : PARIKESHGARH
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा किठौर बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाया गया। सड़क के मध्य से 45 फीट दूरी तक दोनो साइड में अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन

किठौर बस स्टैंड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय तिराहे बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन किठौर बस स्टैंड पर फल विक्रेता व दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा था। जिसके चलते शनिवार को नगर पंचायत चेयरमैन अमित मोहन टीपू के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मचारी जेसीबी लेकर किठौर बस स्टैंड पर पहुंचे और अतिक्रमण कर रहे लोगों को सामान हटाने की चेतावनी दी। नगर पंचायत कर्मचारियों ने सड़क के मध्य से 45 फीट की दूरी पर अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान फल विक्रेताओं व दुकानदारों में खलबली मच रही। दुकानदारों ने आनन फानन में सामान हटाया। नगर पंचायत अध्यक्ष अमित मोहन टीपू ने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति ने अतिक्रमण करने का प्रयास तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें