फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सगाई की जानकारी मिलने पर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती से आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की सगाई की जानकारी मिलने पर युवती ने घर जाकर हंगामा किया। युवती ने सगाई का विरोध किया तो लड़के के परिवार वालों ने उसकी पिटाई कर दी। युवती की हत्या की अफवाह फैलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची तो मामला मारपीट का निकला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग का है। युवक की सगाई की तैयारी का पता चलने पर युवती ने उसके घर पर जाकर हंगामा शुरू कर दिया। तभी लड़के के परिजनों ने युवती की पिटाई कर दी। युवती ने लड़के के घरवालों का विरोध किया। कहा कि वह लड़के की शादी कहीं और नहीं कर सकते हैं। मौके पर पहुंचे लड़की के भाई ने अपनी बहन और मां को डांट लगाई। समझाने के बाद भी लड़की घर जाने को तैयार नहीं हुई तो भाई ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। इससे युवती बेहोश हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती के परिजनों ने बताया कि लड़की को पड़ोसी लड़के के घरवालों ने पीटा है। पुलिस ने मामले को शांत कराया। युवती को सीएचसी में इलाज के लिए भेजा। मेडिकल के बाद युवती को मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के एक निजी अस्पताल में युवती का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार कुंतल का कहना है कि मारपीट की सूचना मिली थी। लड़की को अस्पताल भेजा गया है। किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ सरधना ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें