सरधना/मवाना। देहात क्षेत्र में रविवार को जगह-जगह संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कई झांकियां शामिल की गई। लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वक्तों ने संत रविदास के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
मवाना में डॉ. भीमराव आंबेडकर समाज उत्थान समिति के बैनर तले संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई। इस मौके पर गांव किशोरपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष सुनीत कुमार उर्फ कोकी संत शिरोमणि को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि हमें संत शिरोमणि से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। हलवे का प्रसाद वितरण किया। ग्राम पंचायत किशोरपुर में प्रधान रितु चौधरी व ऋषिपाल मलिक ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। देव अनंत हॉस्पिटल गंगानगर मेरठ का सहयोग रहा। 200 ग्रामीणों को निशुल्क औषधि वितरण किया गया। आशीष, डॉ. स्तुति, डॉ. आयुष, निकिता, मोनू, नितिन, कपिल, अरविंद, राजबीर, जय कुमार, पवन यादव, प्रधान अनुज भाटी, नरेंद्र प्रधान, गजेंद्र प्रधान, लोकेंद्र प्रधान, मनोज प्रधान आदि का सहयोग रहा।
सरधना में श्री संत शिरोमणि गुरु रविदास नवयुवक संघ ने मोहल्ला खेवान स्थित रविदास मंदिर तथा मोहल्ला महल स्थित रविदास मंदिर से शोभायात्रा निकाली। मोहल्ला खेवान में समाजसेवी बांके पंवार ने शुभारम्भ किया। शोभायात्रा रविदास मंदिर से शुरू होकर गुजरान गेट, बिनौली रोड, तहसील रोड, चर्च रोड होते हुए वापस रविदास मंदिर पर संपन्न हुई। डा. भीमराव आंबेडकर तथा सावित्री बाई फुले की झांकी को शामिल किया गया। हाजी सिराजूदीन मलिक, डॉ. विक्रम सिंह, धनपाल जैन, पंकज जैन, अमन गुप्ता, सूर्यदेव त्यागी, निजाम अंसारी आदि मौजूद रहे।
राज्यमंत्री ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया
बहसूमा। कस्बे में संत शिरोमणि रविदास की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संत रविदास का सारा जीवन हमेशा जनकल्याण में बीता। आज राजनीति में भी हमारा मूल आधार समाज के हर वर्ग का कल्याण ही होना चाहिए। वह सभी के लिए मिसाल है। शोभा यात्रा मोहल्ला चैनपुरा स्थित रविदास धर्मशाला के पास से शुरू होकर मोहल्ला बसी में संपन्न हुई। झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर अंकित कुमार, विनोद जाटव, सचिन, विनोद राजन, अमित गोयल, ओमपाल खटीक आदि रहे। रामराज स्थित रविदास मंदिर में रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई।
समाज के कल्याण के लिए संत के उपदेश अहम
दौराला/लावड़। गांव भगवानपुर में गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव पर हवन पूजन कर शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह व रालोद नेत्री संगीता दोहरे ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। चौधरी चंद्रवीर सिंह ने कहा कि संत रविदास प्रत्येक समाज के पूजनीय रहे हैं। रालोद नेत्री ने कहा कि आज भी संत रविदास के उपदेश समाज के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान अजीत प्रताप सिंह, विरेंद्र रुहासा, इंद्रपाल सिंह, बिशन सिंह, आतिर रिजवी, संतोष कुमार, अमित कुमार,राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। दौराला क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शोभायात्रा निकाली गई। अझौता गांव में पुलिस बल और आरएएफ की बटालियन के सुरक्षा में शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ ग्राम प्रधान पति अखिल कुमार और नवाब सिंह ने किया। पनवाड़ी वलीदपुर,अझौता, दादरी, समौली और दौराला में शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर द्वार पर पूर्व विधायक विधायक ठाकुर संगीत सोम ने फीता काटकर शोभायात्रा रवाना की। संगीत सोम ने कहा कि महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर उनकी बताई बातों का पालन करना चाहिए। इस दौरान जोगिंदर, धर्मपाल, मलखान फौजी, सतेंद्र, फूलसिंह, धर्मेंद्र, बिट्टू, विमल, सोनू, राजेंद्र प्रधान, कृष्ण, बिलेंदर, सुरेश, प्रवीण,अजनेश आदि का विशेष सहयोग रहा। भाकियू अराजनैतिक जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत के आवास पर भी जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संत रविदास ने जात-पात का विरोध किया।