फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चरथावल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर ।
विज्ञापन

बिहार में काम करने गए युवक ने प्रेम जाल में फंसा कर बिहार निवासी महिला के साथ दुष्कर्म किया । महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व उसके पिता तथा परिवार की दो अन्य महिलाओं के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है ।
विज्ञापन


चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव कसौली निवासी सतवीर ढाई साल पहले बिहार में काम के सिलसिले में गया था ।उसका वहा बिहार के दरभंगा जिला निवासी एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। लोकडॉउन के दौरान वह महिला को लेकर नोएडा रहने लगा था । बाद में वह अपने घर आ गया। पिछले काफी समय से वह वापस नहीं गया तो उसे तलाशते हुए महिला उसके गांव कसोली आ पहुंची और उसने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया । युवक ने इंकार कर दिया क्योंकि युवक पहले से ही शादीशुदा है । इसी के चलते युवक की पत्नी भी अपने घर चली गई ।पीड़ित महिला ने आरोपी युवक सतवीर के खिलाफ दुष्कर्म करने तथा उसके पिता व दो अन्य महिलाओं के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा लिखाया है । महिला ने सतवीर पर ₹4 लाख रूपये भी हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है ।मंगलवार को पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें