फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खतौली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

तमंचे से फायर करने का आरोप
- फायर मिस होने पर तमचा लहराते हुए भागा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। जीटी रोड पर गांव भैसी के दो गुटों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद हुई गाली गलौच में एक युवक ने तमंचा निकलाकर सीधी गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली मिस हो गई। गोली मिस होने पर आरोपी तमंचा लहराता हुआ भाग लिया। भगदड़ में कई महिलाएं भी गिर गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव भैसी निवासी अर्जुन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपने भतीजे आर्यन के साथ खतौली सामान खरीदने के लिए आ रहा था। जीटी रोड पर इंद्रामुर्ति के सामने पहुंचा वहां पर गांव के ही युवक ने उन्हें रोककर गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने तमंचा निकाल लिया और सीधी फायर की। गोली मिस होने के कारण उनकी जान बच गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि आरोपी तमंचा लहराते हुए होली चैक की ओर भागा। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। भगदड में कई महिलाएं भी गिर गई। पुलिस ने पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें