मेडिकल की लैब में जीनोम सीक्वेंसिंग जल्द हो सकती है शुरू, केंद्र से मिल सकती है मदद
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में वायरस की जीनोम सीक्वेंसिंग शुरू करने की तैयारी है। करीब दो करोड़ रुपये कीमत की मशीन आएगी। बुधवार को आम बजट में वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि मेडिकल प्रयोगशालाओं में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इससे उम्मीद जगी है कि केंद्र सरकार से इस को शुरू करने में मदद मिल सकती है।
मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ अमित गर्ग ने बताया कि
अभी जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल दिल्ली या लखनऊ भेजने पड़ते हैं। रिपोर्ट आने में महीनों तक लग जाते हैं। अभी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसी कोई सरकारी लैब नहीं है। मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में पिछले तीन साल में कोरोना के 31 लाख से ज्यादा सैंपलों की जांच की गई है। मेरठ ही नहीं पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों के सैंपल की जांच यहां होती है। केंद्र सरकार की मदद मिलती है तो इसे जल्द शुरू किया जा सकता है।