फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जोया खान का रिकॉर्ड खंगाला, संपत्ति की हो सकती है जांच

Tue, 07 Feb 2023 02:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

फर्जी आईपीएस बनकर गुरुग्राम में पकड़ी गई जोया खान का अब मेरठ पुलिस ने भी रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
फर्जी आईपीएस जोया खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी आईपीएस बनकर गुरुग्राम में पकड़ी गई जोया खान का अब मेरठ पुलिस ने भी रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया। उसके खिलाफ कहां और कितने मुकदमे है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फर्जी अधिकारी बनकर जोया ने रौब जमाया और अवैध तरीके से धन अर्जित किया है। अब उसकी संपत्ति की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन


सदर बाजार क्षेत्र के तिवारी कांप्लेक्स में रहने वाली जोया को गुरुग्राम पुलिस से पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर मेरठ से उनके घर से लाल और नीली बत्ती के अलावा कुछ बैज बरामद किए गए थे।

वर्ष 2019 में भी वह मेरठ में फर्जी अधिकारी बनकर घूमती मिली थी। बाद में नोएडा पुलिस ने उसे पकड़ा था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि नोएडा, गुरुग्राम और अन्य जनपद में जोया खान के खिलाफ कितने मुकदमे हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें