फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सपा नेता की फेसबुक आईडी हैक कर आपत्तिजनक पोस्ट डाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पल्लवपुरम निवासी महिला सपा नेता शशि राणा की फेसबुक आईडी हैक कर उस पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी गई। इस मामले में सपा नेत्री सोमवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के कार्यालय पर पहुंचीं। उन्होंने थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हैकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले किसी ने उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली। आरोप है कि आईडी पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड कर दी गई। दो दिन पहले एक फेसबुक दोस्त ने उन्हें इस बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने पल्लवपुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। एसएसपी ने साइबर सेल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें