फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला सिपाही की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। यूपी पुलिस की महिला सिपाही गीता तालियान की मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। जिसके चलते अभी तक सिपाही की मौत का रहस्य बरकरार है। हल्दी की रस्म के बाद वह बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। परिजनों दरवाजा तोड़ा तो वह मृत मिली थी। उसकी मौत के कारणों को जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद गीता का शव घर पहुंचा, जिसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अहमदाबाद निवासी एवं यूपी पुलिस में तैनात महिला सिपाही गीता तालियान की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मौत हो गई थी। सात फरवरी को गीता की बुलंदशहर से बरात आनी थी। रविवार को घर में शादी के जश्न के चलते हल्दी की रस्म पूरी करने के बाद वह नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। बाथरूम में उसका शव पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि गीता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें