फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला पुलिसकर्मी के बेटे ने दरोगा के धेवते पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पुलिस लाइन में पल्लवपुरम थाने के दरोगा नर सिंह राठौर के आठ वर्षीय धेवते हार्दिक पर महिला पुलिसकर्मी के बेटे ने डंडे और ईंट से हमला कर दिया। जब दारोगा की पत्नी और बेटी विरोध करने के लिए महिला पुलिसकर्मी के पास पहुंचीं तो उन पर भी डंडों से हमला किया गया। इसके बाद दरोगा और उनका परिवार सिविल लाइन थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नर सिंह राठौर ने बताया कि बच्चों में विवाद हो गया था। इस बात पर पुलिसकर्मी के बेटे ने ईंट-पत्थर मारकर धेवते का सिर फोड़ दिया। बेटी पूनम राठौर और पत्नी विरोध करने के लिए गईं तो उनसे मारपीट के साथ ही देख लेने की धमकी दी गई। सिविल लाइन इंस्पेक्टर विश्वंबर दयाल का कहना है कि जांच की जा रही है। यदि महिला पुलिसकर्मी पर आरोप सही पाए जाते हैं तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें