उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर भोपा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बाइक पर जा रहे तीन युवक बाइक सहित नहर में गिर गए। दो युवकों को बचा लिया गया लेकिन एक युवक अभी तक मिल पाया। उसकी तलाश की जा रही है।
कस्बा देवबंद के मोहल्ला बेरुन कोटला निवासी तीन युवक फारुख, रहीम, हैदर बाइक पर सवार होकर शुक्रवार देर रात ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद में अपनी रिश्तेदारी जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: Meerut: अगले साल दिसंबर में पूरा होगा एक्सप्रेस वे का पांचवा चरण
जैसे ही वह भोपा थाना क्षेत्र के निरगाजनी पावर हाउस नहर पुल पर पहुंचे तो सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट के कारण उनकी बाइक नहर पुल से टकरा गई और तीनों बाइक सवार युवक नहर में गिर गए।
राहगीर व पुलिस के प्रयास से बाइक सवार दो युवकों को नहर से बाहर निकाल लिया गया था, जबकि उनका तीसरा साथी फारुख डूब गया। रात से ही डूबे युवक की तलाश की जा रही है। लेकिन वह मिल नहीं पाया है। थाना प्रभारी सुशील सैनी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।