फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मन्नतों से पैदा हुआ बेटा, पूजा करने हरिद्वार गया परिवार, लौटते समय दुर्घटना में उसी बेटे की मौत

Thu, 21 May 2026 05:57 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मेरठ के कपसाड़ गांव निवासी रवि कुमार के घर में बड़ी मन्नतों के बाद आठ माह पहले बेटे का जन्म हुआ था। उसी बेटे को लेकर हरिद्वार गए थे। लौटते समय मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में उनकी वैगनआर कार की टक्कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। 
विज्ञापन
accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मन्नतों के बाद कपसाड़ के रवि कुमार के घर आठ महीने पहले बेटे का जन्म हुआ। बोली गई मन्नत उतारने के लिए परिवार ने हरिद्वार में पूजा-अर्चना की। घर लौटते समय परिवार की कार गंगनहर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बच्चे की मौत हो गई, इससे गांव में गम का माहौल है। परिवार के अन्य सदस्यों को मामूली चोटें लगी हैं।

विज्ञापन


मेरठ के कपसाड़ गांव निवासी रवि कुमार अपने भांजे हर्ष कुमार के साथ सुबह करीब छह बजे हरिद्वार से अपने गांव लौट रहे थे। हर्ष की गोद में आठ माह का ममेरा भाई आरव था। पुरकाजी गंगनहर पटरी से गुजरते समय उनकी वैगन आर कार की सामने से आ रही भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई।

दुर्घटना में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बेगरजपुर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान आरव ने दम तोड़ दिया। बच्चे के परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


दो कारों में चल रहा था परिवार
कपसाड़ का परिवार दो कार में चल रहा था। आगे चल रही कार में रवि अपने आठ माह के बच्चे आरव और भांजे हर्ष के साथ सवार था। पीछे कार में उसकी पत्नी अमृता और परिवार के अन्य सदस्य थे। परिजनों ने बताया कि एक बड़ी बेटी भी है। हादसे के बाद परिवार में गम का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें