फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पावर फेल होने से थमे शालीमार-जम्मू एक्सप्रेस के पहिए, यात्रियों को हुई परेशानी

Thu, 03 Nov 2022 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

शालीमार-जम्मू एक्सप्रेस ट्रेन पावर फेल होने के कारण मुजफ्फरनगर में नरा जड़ौदा स्टेशन के पास रोकनी पड़ी। इस कारण  तकरीबन दो घंटे तक रेल यातायात प्रभावित हुआ। वहीं प्रतिदिन आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शालीमार जम्मू एक्सप्रेस ट्रेन पावर फेल होने के कारण स्टेशन पर रोकी गई। यहां नरा जड़ौदा स्टेशन पर करीब दो घंटे तक ट्रेन के खड़े रहने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर स्टेशन पर सुबह अपने समय लगभग 25 मिनट देरी से ट्रेन पहुंची थी। उसके बाद साढ़े 8 बजे यहां से चलकर जैसे ही नरा जड़ौदा स्टेशन के पास लगभग 8 बजकर 37 मिनट पर पहुंची तो वहां उसकी पावर फेल हो गई। 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: सजा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे भाजपा विधायक विक्रम सैनी, जल्द  होगी अपील पर सुनवाई
विज्ञापन


जम्मू तवी से चलकर सहारनपुर होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंची शालीमार जम्मू एक्सप्रेस (14662) ट्रेन के पावर फेल होने से करीब 2 घंटे तक ट्रेन को नरा जड़ौदा स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन


ट्रेन की पावर में दिक्कत आने पर इंजीनियर्स ने इन्हें चेक किया, इसके बाद दूसरी पावर को मंगाकर लगभग 10 बजकर 34 मिनट पर स्टेशन से ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, रोजाना नौकरी पर जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें