फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जूतों से की पिटाई, रोष, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का थाने पर हंगामा

Sat, 20 Aug 2022 02:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

छपार थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव के प्रधान शक्ति ने अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति की जूतों से पिटाई कर दी। वीडियो वायरल होने पर अनुसूचित समाज के लोगों में रोष फैल गया। वहीं भीम आर्मी कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान को मामले के संबंध में हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
थाने पर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में छपार थानाक्षेत्र में ग्राम प्रधान द्वारा अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जूतों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले का एक वीडियो वायरल होने के बाद अनुसूचित समाज के लोगों में रोष फैल गया। वहीं घटना की जानकारी लगते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और थाने पर हंगामा कर दिया। हालांकि पुलिस ने आरोप ग्राम प्रधान को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव के प्रधान शक्ति ने अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति की जूतों से पिटाई कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रधान को हिरासत में ले लिया।

शनिवार को अनुसूचित जाति के लोगों ने छपार थाने पर हंगामा प्रदर्शन कर दिया। भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और न्याय की मांग की। वहीं पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर कार्यकर्ताओं को शांत किया।
विज्ञापन


हालांकि पिटाई की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि माममला तकरीबन दो माह पुराना है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें