फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर धरने पर बैठे सैकड़ों लोग, ये है पूरा मामला

Sun, 30 Oct 2022 03:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
धरना देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना दे रहे लोगों ने राज्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गांव की एक महिला ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी थी। महिला को ग्राम प्रधान परेशान करता था। वक्त बेवक्त उसे घर आने के लिए कहता था ।पीड़िता अपने पति के साथ जाती थी तो प्रधान महिला को धमकाते हुए अकेला आने के लिए कहता था। प्रधान की बात न मानने पर महिला को नौकरी से हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें:Deoband: राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले मदनी-किसी बोर्ड से नहीं जुड़ेंगे दीनी मदारिस, सरकारी मदद की जरूरत नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित महिला ने लगभग 15 दिन पूर्व सिखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। प्रधान पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था ।पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो रविवार दोपहर पीड़िता व गांव के काफी लोगों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर धरना शुरू कर दिया।

सीओ मंडी हिमांशु गौरव ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल सभी लोग धरने पर बैठे हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें