वहीं, उप-जिलाधिकारी अरुण कुमार बुधवार को धरनास्थल पर किसानों के बीच पहुंचे। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान और ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने एसडीएम को बताया कि 23 जून को मिल प्रशासन ने भुगतान की सूची लिखित में जिला गन्ना अधिकारी व किसानों को दी थी। किसानों ने उप-जिलाधिकारी से गन्ना भुगतान और गन्ने की सप्लाई किसी अन्य मिल को करवाने की व्यवस्था करने की मांग की।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: नूंह हिंसा के बाद मेरठ में अलर्ट, एक्टिव हुआ खुफिया विभाग, गुलदार ने युवक को मार डाला
इस मौके पर विकास त्यागी, धीर सिंह, इसरार, प्रवीण कुमार, बीर सिंह, राजबीर, किशन दत्त, तमसीर राणा, लविश, कृष्णदत्त, विरेंद्र व सुधीर सहरावत मौजूद रहे।