खेत से मिला तोप का गोला
- फोटो : अमर उजाला
खेत में तोप का गोला मिलने की जानकारी लगते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। वहीं सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने गोले को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया।
एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच कराई जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि जमीन से मिला यह गोला अंग्रेजी शासन की तोप का गोला है।
पहले भी मिला था तोप का गोला और तोप
बता दें कि साल 2020 में भी हरिनगर गांव गोधना निवासी मोनू कुमार के खेत में खोदाई के दौरान तोप का गोला मिला था। हरी नगर के जंगल में ही 20 जनवरी 2020 को एक तोप भी मिली थी, जिसे भारतीय किसान यूनियन और पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने सूली वाला बाग में रख दिया था। हालांकि बाद में पुलिस ने जबरन कब्जे में लेकर जांच के लिए आगरा भेज दिया था।