फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी के बहकावे में ना आएं मुस्लिम युवा : दानिश अंसारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश के राज्यमंत्री दानिश आजादी अंसारी का रविवार को शास्त्रीनगर सेक्टर 12 में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलशाद चौहान के कार्यालय पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राज्यमंत्री ने कहा कि मुस्लिम ववा किसी के बहकावे और भड़काने में ना आए। सभी लोग आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द, समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने के लिए कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नासिर सैफी, परवेज सैफी, प्रदेश उपाध्यक्ष जमालुद्दीन, कामरान, अहसान राव, अनस सिद्दीकी, तय्यब मलिक, ज़ुबैर राजपूत, शादान सैफी, यामीन राजपूत आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें