फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्टेट एथलेटिक्स में मुस्कान ने जीते तीन पदक, नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
सरधना। खेड़ा गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज की छात्रा मुस्कान सोम ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियो
विज्ञापन
सरधना। खेड़ा गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज की छात्रा मुस्कान सोम ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रयागराज में आयोजित एसजीएफआई स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीन पदक जीतकर मुस्कान ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। उनका चयन हरियाणा के करनाल में होने वाली नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक प्रयागराज में आयोजित प्रतियोगिता में मुस्कान ने अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। खास बात यह रही कि उन्होंने तीनों स्पर्धाओं में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। शुक्रवार को विद्यालय पहुंचने पर मुस्कान के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अमर सिंह, डॉ. वृंदा यादव, खेल शिक्षक एवं कोच विनय कुमार सैनी सहित समस्त स्टाफ ने छात्रा को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रभारी सुधीर त्यागी ने भी मुस्कान और उनके कोच को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें