फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेले में मुर्रा नस्ल का 8 करोड़ का सांड होगा आकर्षण का केंद्र

Sun, 28 Sep 2025 08:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मवाना रोड सलारपुर में हुई बैठक में जानकारी देते आईआईएमटी कृषि महाविद्यालय के प्रोफेसर।  स्रोत स
विज्ञापन
- फोटो भी
विज्ञापन


गंगानगर। इफ्को टोक्यो जनरल इंश्योरेंस लिमिटिड कंपनी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के तहत आईआईएमटी कृषि महाविद्यालय के शिक्षकों ने सलारपुर में बैठक का आयोजन किया गया। वैज्ञानिक डॉ. विशाल मिश्रा ने किसानों को रबी सीजन में गेंहू और सरसों के अधिक उत्पादन के लिए उन्नत किस्मों, बुआई, खादों की सही मात्रा के बारे में बताया। डॉ. विमल कुमार ने कम खर्चे मै स्ट्रॉबेरी की खेती की जानकारी दी। उन्नत भारत अभियान की कॉर्डिनेटर डॉ. शुभा द्विवेदी ने उन्नत भारत अभियान के कार्यों की जानकारी प्रदान की। कृषि विद्यालय के डीन डॉ. राजबीर सिंह ने आईआईएमटी में 7 से 9 अक्टूबर तक लगने वाले अखिल भारतीय किसान मेले की जानकारी दी। बताया कि पशु प्रतियोगिता में उन्नत किस्म के बीज, खाद, दवाइयां, कृषि उपकरणों, मशीनरी आदि की स्टाल लगेंगी। वहीं, हरियाणा के चैंपियन मुर्रा नस्ल का 8 करोड़ रुपए का सांड आकर्षण का केंद्र रहेगा। बैठक प्रदीप सिवाच के आवास पर की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें