मेरठ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि राधना वाली गली निवासी इमरान ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके पिता कपड़ा कारोबारी अबरार की मकान के लेन-देन के विवाद में हत्या कर दी गई। उजैर, फुरकान, मुकीम, मोबीन, इमरान निवासी लिसाड़ी गेट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उजैर, मोबीन को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब आरोपी हाजी फुरकान को लिसाड़ी गेट पुलिस ने पिलोखड़ी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि अन्य आरोपियोें को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।