फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Meerut: इकलौते बेटे की हत्या कर घर की चौखट पर फेंक गए शव, सीने पर थे चाकू के निशान

Tue, 03 Jan 2023 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हरदोई शुगर मिल के गन्ना शिफ्टिंग इंचार्ज इंद्रवीर सिंह के इकलौता बेटे लक्ष उर्फ लक्ष्य सिंह (22) की हत्या कर शव सोमवार रात घर की चौखट पर फेंक दिया गया।
विज्ञापन
एसपी देहात केशव कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई शुगर मिल के गन्ना शिफ्टिंग इंचार्ज इंद्रवीर सिंह के इकलौता बेटे लक्ष उर्फ लक्ष्य सिंह (22) की हत्या कर शव सोमवार रात घर की चौखट पर फेंक दिया गया। उसके सीने पर चाकू का निशान है। पुलिस की जांच में पता चला है कि हत्या करने वाले तिगरी गांव के युवक हैं, जिससे लक्ष्य का तीन दिन पहले झगड़ा हुआ था। पुलिस इसी बिंदु पर पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

 
मूलरूप से मवाना थानाक्षेत्र के मुबारिकपुर गांव निवासी इंद्रवीर सिंह हरदोई शुगर मिल में नौकरी करते हैं। इनका परिवार पांच साल पहले मवाना कस्बा स्थित प्रेमनगर कॉलोनी में आकर रहने लगा था। पुलिस के मुताबिक इंद्रवीर ने बताया कि सोमवार शाम लक्ष्य के मोबाइल पर उसके एक दोस्त का फोन आया, जिसके बाद वह घर से गया था।

यह भी पढ़ें:  Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ 60 कंटेनर में बागपत आएंगे 240 नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रात 10 बजे तक वापस नहीं लौटने पर मां ने लक्ष्य को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने लक्ष्य के दोस्त के मोबाइल पर कॉल की। दोस्त ने दस मिनट में घर पहुंचने की बात कही।

रात 10:30 बजे घर की घंटी बजी तो उसकी मां ममता ने दरवाजा खोला तो लक्ष्य का शव चौखट पर पड़ा था और आरोपी भाग रहे थे। परिजन आनन-फानन में लक्ष्य को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत बताया।

सीएचसी रात्रि प्रभारी डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में छाती में चाकू का निशान है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होगी। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों ने हत्या की तहरीर दी हैं, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मोबाइल की सीडीआर से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें